24 News Update जयपुर। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि विपक्ष लगातार देश की छवि खराब करने और जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है।
मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष के कई नेताओं के बयानों में राष्ट्रभक्ति का अभाव नजर आता है। दुश्मन देशों को लेकर दिए गए बयानों पर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं को ऐसे शब्दों से आपत्ति है, तो यह उनकी सोच को दर्शाता है।
ईरान-इजरायल युद्ध के संदर्भ में मध्यस्थता को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा स्पष्ट रही है और देश किसी तरह की “दलाली” नहीं करता। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके विचार देशहित के अनुरूप नहीं लगते।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अभाव और संकट का माहौल दिखाकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है और उसकी साख लगातार बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है और देश अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
परिवारवाद के मुद्दे पर भी मदन राठौड़ ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद “पुत्र मोह” से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को आगे बढ़ाने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा—“खुद तो गुड़ खाएं और दूसरों को गुड़ छोड़ने की सलाह दें, यह ठीक नहीं है।” उन्होंने कहा कि सलाह वही प्रभावी होती है, जो खुद उस पर अमल करे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading