24 News Update उदयपुर । शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या और उससे उत्पन्न हो रही अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने एक बार फिर सख्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत मुखर्जी चौक सब्जी मंडी क्षेत्र से 16 गोवंशों को पकड़कर काइन हाउस भेजा गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मुखर्जी चौक सब्जी मंडी में आवारा गोवंशों की उपस्थिति से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मंडी परिसर में पशुओं के घूमने से व्यापारियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं सब्जी प्लेटफॉर्म पर गोबर फैलने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। इसी स्थिति को देखते हुए निगम की टीम ने प्रातःकाल विशेष अभियान चलाकर मौके से 16 गोवंशों को पकड़ा। आयुक्त खन्ना ने यह भी बताया कि निगम को यह जानकारी मिली है कि कुछ पशुपालक अपने गोवंशों से दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। ऐसे लावारिस पशु न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित करते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसे पशुपालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों, विशेषकर पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें और उनके उचित रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में पशुपालन करते समय नियमों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निगम की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर को आवारा पशुओं की समस्या से राहत मिल सके और स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़े गए 16 गोवंशों को नगर निगम के तीन पशु पिंजरों में रखकर व्यवस्थित रूप से काइन हाउस पहुंचाया गया। साथ ही मुखर्जी चौक सब्जी मंडी में सफाई कराकर क्षेत्र की व्यवस्था को सुचारु किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading