Site icon 24 News Update

मुंबई: एड गुरु पीयूष पांडे को अंतिम विदाई, बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Advertisements

24 news Update मुंबई। प्रसिद्ध विज्ञापन निर्देशक और एड गुरु पीयूष पांडे का शनिवार को शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, वीएन सक्सेना और मनोज पाहवा समेत कई कलाकार शामिल हुए।
परिवार ने पोस्टर लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिस पर लिखा था—“वेल प्लेड कैप्टन”। पीयूष पांडे का निधन 24 अक्टूबर को हुआ था। कुछ समय पहले दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें संक्रमण हुआ, जिससे पहले निमोनिया और फिर चिकनपॉक्स ने उनकी तबियत बिगाड़ दी। पीयूष पांडे का जीवन और काम हमेशा कहानियों से जोड़ने पर आधारित रहा, वे कहते थे—“जिंदगी और विज्ञापन दोनों का मकसद है जुड़ना, जीतना नहीं। कहानी वह होती है जो दिल से निकले।”
वह क्रिकेट प्रेमी भी थे और विज्ञापन की दुनिया में उनकी शैली में क्रिकेट की भाषा झलकती थी। इसी कारण परिवार ने उनकी श्रद्धांजलि भी क्रिकेट की लैंग्वेज में दी।
पीयूष पांडे ने कम उम्र में विज्ञापन जगत में कदम रखा और अपने भाई प्रसून पांडे के साथ रेडियो जिंगल्स से शुरुआत की। 1982 में उन्होंने ओगिल्वी विज्ञापन कंपनी से काम शुरू किया और 1994 में बोर्ड में शामिल हुए। उन्हें 2016 में पद्मश्री और 2024 में LIA लीजेंड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version