-सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने खेल मैदानों पर खिलाडियों का हौंसला बढाया24 News Update उदयपुर। मंगलवार को शहर के लगभग सी मैदानों पर सांसद खेल महोत्सव की धूम मची रही। कहीं क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल के मैच हुए तो कहीं रस्सा कसी, चम्मच दौड़, 50 व 100 मीटर दौड तथा कबड्डी के साथ अन्य खेलों के मैच हुए।ग्यारह खेलों में महिला एवं पुरुष वर्ग के 2400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहित कई जनप्रतिनिधि इस दौरान खेल मैदानों में खिलाडियों की हौंसला अफजाई करते हुए दिखे।सांसद कार्यालय खेल संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि फतेह स्कूल में पुरुष कबड्डी के मैच में कुल 23 टीमें आई जिनमें 300 खिलाड़ियों की सहभागिता रही। बीएन विश्विद्यालय में महिलाओं के समस्त खेल हुए। रस्सा कसी, चम्मच दौड़, 50, 100 मीटर व 100 गुना 4 रिले रेस, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, तथा वॉलीबॉल के खेल में लगभग 900 महिलाओं की भागीदारी रही। पुरुषों के वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं बैडमिंटन के खेल गांधी ग्राउंड में हुए जहां 400 के लगभग प्रतिभागी थे।सांसद खेल महोत्सव में भाग ले रही टीम गेम में सभी खेलों की विजेता टीमों को 11150 तथा उपविजेताओं को 5150 की नकद राशि तथा एकल खेल विजेताओं को 2150 व उपविजेता को 1150 रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्र से 46 मंडलों के ढाई हजार से ज्यादा खिलाडी भाग ले रहे हैं। इसका समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रातः 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस से विजेताओं को समापन कार्यक्रम में संबोधित करेंगे।सांसद डॉ रावत व जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगीविभिन्न खेल मैदानों में सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक फूलसिंह मीणा, राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति सारंगदेवोत, हिन्दुस्तान जिंक से, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, लोकसभा क्षेत्र खेल सह संयोजक पंकज बोराणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, मुकेश जोशी, रुचिका चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश जी सुथार, जिला मंत्री हजारी जैन ने खिलाडियों की हौंसला अफजाई की।इनके अलावा खेल प्रभारी मनोज जोशी, खेल अधिकारी जय प्रकाश भावसार, महावीर सिंह जी, राजकुमार शर्मा, लोकेंद्र सिंह ने सभी खेल स्थानों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग किया।विभिन्न मैचों के परिणामक्रिकेट के प्रथम सेमीफाइनल मैच में अम्बेडकर मण्डल टीम ने सेमारी को 8 विकेट से पराजित किया। 6 ओवर में सेमारी ने 83 रन बनाए। जिसके जवाब में अम्बेडकर मंडल ने 4 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें किन्सुख भाटी ने 55 रन बनाए। वॉलीबॉल महिला टीम में प्रथम गोगुंदा और रनर ऋषभदेव टीम रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व ध्यान दिवस पर हिमालयन समर्पण ध्यान योग का सम्पूर्ण राजस्थान में हुआ विशेष आयोजन सेंट एन्थोनीज़ विद्यालय में क्रिसमस ट्री सेलिब्रेशन एवं निदेशक दिवस उल्लासपूर्वक संपन्न