24 News Update उदयपुर। मन्नालाल रावत ने महाराणा प्रताप खेलगांव का दौरा कर वहां विकसित की जा रही खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बहुउद्देश्यीय आच्छादित क्रीड़ा भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन भी उपस्थित रहे। सांसद ने अधिकारियों से क्रीड़ा भवन से संबंधित सभी कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद सांसद ने खेलगांव स्थित क्रिकेट मैदान का भी अवलोकन किया। यहां दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था विकसित करने के संबंध में उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता हितेश सुखवाल, अभियंता नीरज माथुर तथा अभियंता राजीव गुप्ता को प्रस्ताव तथा लागत का अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान सांसद ने नवनिर्मित एथलेटिक्स दौड़ पथ और लेक्रोस खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। दोनों खेल मैदानों को शीघ्र प्रारंभ करने के विषय में जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल से चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. महेश पालीवाल ने खेलगांव में संचालित विभिन्न खेल गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां संचालित प्रशिक्षण केंद्रों से कई खिलाड़ी राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। सांसद मन्नालाल रावत ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेलगांव के समुचित विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
सांसद मन्नालाल रावत ने महाराणा प्रताप खेलगांव का किया निरीक्षण, खेल सुविधाओं को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश

Advertisements
