Site icon 24 News Update

विमान हादसे में दिवंगत शुभ-शगुन को सांसद डॉ रावत ने दी श्रद्धांजलि

Advertisements

24 News Update उदयपुर। अहमदाबाद में घटित विभत्स, हृदय विदारक विमान हादसे में दिवंगत भाई बहन शुभ व शगुन के परिवार को सांत्वना देने सांसद डॉ मन्नालाल रावत शुक्रवार को सहेलीनगर स्थित उनके निवास स्थान पर गए।
उल्लेखनीय है कि विमान हादसे में उदयपुर के उद्यमी संजीव मोदी के पुत्र पुत्री का भी निधन हो गया था। सांसद डॉ रावत ने सहेलीनगर में मोदी परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद डॉ रावत ने संजीव मोदी व परिवार को सांत्वना दी और कहा कि यह घटना पूरे देश के लिए स्तब्ध करने वाली थी। इस वीभत्स हादसे ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है। पूरा देश इस घटना को लेकर स्तब्ध एवं निशब्द है। हम सब उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राजकुमार शर्मा तथा अन्य कार्यकर्ता भी साथ थे।

Exit mobile version