Advertisements
24 News Udpate उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल भी उपस्थित थे। सांसद डॉ रावत व अग्रवाल ने अपने राजस्थान व संसदीय क्षेत्र के विषयों पर भी नितिन नबीन से चर्चा की तथा वर्तमान वीबी जीराम जी को लेकर क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रातः स्मरणीय हिंदूआ सूरज महाराणा प्रताप की मूर्ति स्मृति के रुप में प्रदान की।

