24 News Update उदयपुर। उत्तर भारतीय विकास संस्थान, उदयपुर की मासिक बैठक दिनांक 5 मई 2025, सोमवार को संस्थान अध्यक्ष श्री अजब सिंह यादव की अध्यक्षता में हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित श्री एस. के. पटेल के निवास स्थान (ब्लॉक डी, मकान संख्या 42–43) पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में संचालित सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी द्विवार्षिक प्रगति पत्रिका के प्रकाशन हेतु पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए संस्थान ने जल सेवा केन्द्र निरंतर चालू रखने तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के अभियान को जारी रखने का सामूहिक निर्णय लिया, जिससे मानव एवं पर्यावरणीय कल्याण की भावना को बल मिलेगा।
बैठक में संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी श्री प्रभुदयाल विक्कल, श्री बी.डी. यादव, श्री सोनू यादव, श्री आर.आर. मिश्रा, श्री अशोक कुशवाहा, श्री यादराम, श्री आर.सी. प्रसाद झा, श्री सत्यराम यादव, एवं श्री सेलेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे और सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद शर्मा द्वारा प्रभावी रूप से किया गया, वहीं बैठक से जुड़ी समस्त जानकारी अध्यक्ष श्री अजब सिंह यादव द्वारा साझा की गई।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.