Advertisements
24 News Update उदयपुर. उदयपुर में सिविल डिफेंस अभ्यास (ऑपरेशन शील्ड) के तहत शनिवार को उदयपुर मिलिट्री स्टेशन के आवासीय क्षेत्र में ड्रोन अटैक और आग की घटना की मॉकड्रिल शुरू हो गई है। आर्मी, पुलिस, अग्निशमन और सिविल डिफेंस की कई टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।
सूत्रों के अनुसार 7 मई को हुई मॉकड्रिल में कुछ खामियां रह गई थीं, जिसके चलते नए सिरे से यह अभ्यास किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों में 31 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास हो रहा है। राजस्थान के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में यह दूसरा सिविल डिफेंस अभ्यास है।

