Site icon 24 News Update

विधायक कृपलानी ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निम्बाहेड़ा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा के घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निम्बाहेड़ा उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बडोली घाटा का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सोमवार को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने अध्यक्षता की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
राउमाविद्यालय बडोली घाटा के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि विधायक कृपलानी सहित उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में से समीक्षा जाट (96 प्रतिशत), ऋतु सुथार (93.20 प्रतिशत) एवं कन्हैयालाल मीणा (91 प्रतिशत) सहित कुल 31 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version