कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। रविवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा के कनेरा घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीणों से मिलकर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कनेरा ग्राम पंचायत कार्यालय पर जनसुनवाई की तथा प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।ग्राम पंचायत कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कनेरा, सरसी, मेलाना, बांगेड़ा घाटा, बड़ावली एवं निम्बोदा ग्राम पंचायत क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण मुलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क सहित साफ-सफाई, अतिक्रमण एवं पट्टों से जुड़ी समस्याओं से विधायक कृपलानी को अवगत करवाया तथा समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया। विधायक कृपलानी ने एक-एक कर सभी ग्रामीणों से मिलकर मौके पर ही उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, सरपंच रामचंद्र मालवीय आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड़ अधिकारी विकास पंचोली, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, निम्बाहेड़ा तहसीलदार घनश्याम जरवार, कनेरा नायब तहसीलदार नन्दलाल सुथार, सीबीईओ अरविन्द मूंदड़ा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता रोहित मीणा, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता प्रहलाद जाट, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. सहायक अभियंता जसवंत सिंह, सीडीपीओ दिलीप सिंह सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमंत लोढ़ा सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक कृपलानी ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कनेरा में महर्षि श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के सानिध्य में निकली भव्य तिरंगा यात्रा