Site icon 24 News Update

मिड डे मील प्रकरण पर विधायक डामोर ने कहा—घटना या साजिश, जांच का विषय

Advertisements

24 News Updateलसाड़िया। सलुम्बर जिले के लसाड़िया उपखंड क्षेत्र के डाईखेडा विद्यालय में विधायक थावर चंद डामोर ने शनिवार को लैपटॉप व प्रोजेक्टर का शुभारंभ किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया जब विद्यार्थियों ने रोते हुए कहा—“हमारे गुरुजी की कोई गलती नहीं, उन्हें वापस लाओ।”

गौरतलब है कि मंगलवार को विद्यालय के मिड डे मील में छिपकली गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों ने अध्यापकों पर आरोप लगाए थे। हालांकि, विद्यार्थियों को जब हकीकत का पता चला तो उन्होंने विरोध दर्ज कराते हुए अध्यापक की वापसी की मांग की।

विधायक डामोर ने बच्चों को आश्वस्त किया कि वे जिला कलेक्टर से बात कर अध्यापक को पुनः बहाल कराने का प्रयास करेंगे। इसी दौरान सेवा से मुक्त किए गए कुक–कम–हेल्पर ने भी विधायक से मुलाकात कर अपनी पीड़ा रखी और सेवा समाप्ति को अनुचित बताया।

विधायक डामोर ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और राजनीति को इससे बाहर रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना है या साजिश, यह जांच का विषय है और सच्चाई सामने आने पर ही उचित कार्रवाई होगी।

Exit mobile version