Site icon 24 News Update

मिराज मल्हार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, डॉ. दिलीप सिंह चौहान बने अध्यक्ष

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शोभागपुरा स्थित मिराज मल्हार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी में वर्ष 2025-27 के लिए 15 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से आपसी सहमति से किया गया। सोसायटी में सभी सदस्यों की एकमत सहमति के बाद चुनाव प्रक्रिया बिना मतदान के सम्पन्न हुई। कोर कमेटी के तहत डॉ. दिलीप सिंह चौहान को अध्यक्ष और श्री विजय कुमार शर्मा को सचिव चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर पर उपाध्यक्ष धर्मनारायण दोषी, सह सचिव डॉ. महेन्द्र खत्री, कोषाध्यक्ष संदीप भावसार, पूर्व पदाधिकारियों ने सौंपा कार्यभार
पूर्व अध्यक्ष मनीष पंड्या और पूर्व सचिव नीरज ठाकुर ने नई कार्यकारिणी को पदभार ग्रहण करवाते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए सोसायटी के विकास और सामूहिक हित में काम करने की अपेक्षा जताई। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले दो वर्ष का रहेगा।

Exit mobile version