24 News Update उदयपुर। राहडा फाउंडेशन ने बाड़मेर में आयोजित ‘वीणा महोत्सव’ में मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया। रुमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में मारवाड़ और मेवाड़ की सांस्कृतिक एवं संगीत परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा। महोत्सव में मेवाड़ क्षेत्र से राहडा फाउंडेशन को विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया था। इस पर फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मेवाड़ी संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। फाउंडेशन की संस्थापक अर्चना सिंह चारण सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर मेवाड़ की समृद्ध परंपराओं को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। इस दौरान उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिससे मेवाड़ की सांस्कृतिक गरिमा और अधिक सुदृढ़ हुई। अर्चना सिंह चारण ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीणा महोत्सव में राजस्थान की आत्मा सजीव होती दिखाई दी, जहां संस्कृति, कला और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि कला और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जहां संत परंपरा की वाणी आज भी जन-जन में गूंजती है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि मारवाड़ और मेवाड़ की परंपराओं को जोड़ने वाला सेतु है, जो आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकता का संदेश देता है। राहडा फाउंडेशन की सहभागिता ने मेवाड़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही राजस्थान की विविध सांस्कृतिक धाराओं को एक मंच पर प्रस्तुत कर “एकता में विविधता” के भाव को साकार किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 92 प्रकरणों में जब्त 9899.909 किलोग्राम मादक पदार्थ किए नष्ट, करोड़ों की ड्रग्स निस्तारण मेधावी जैन विद्यार्थियों का सम्मान करेगा ‘जैन सोशल ग्रुप विजय’, आवेदन आमंत्रित