Site icon 24 News Update

उपखण्ड स्तर पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, कई विभाग के अधिकारी रहे नदारद

Advertisements

24 News Udpate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। स्वतंत्रता दिवस उपखण्ड स्तर पर हर्षे उल्लास के साथ मनाने को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में प्रातः11 बजे उपखण्ड अधिकारी बाबुलाल की अध्यक्षता,पुलिस उपअधीक्षक रूपङ्क्षसह एवं अधिकारीयो की उपस्थित में आयोजित हुई। बैठक में सभी विभाग के अधिकारी व निजी राजकीय विद्यालय के संस्थाना प्रधान को किया गया था आमत्रित।
बैठक उपखण्ड अधिकारी बाबुलाल जाट,पुलिस उपअधीक्षक रूपङ्क्षसह राठौड,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र भटृ,विकास अधिकारी भरतलाल कलाल,महिपाल विद्यालय प्रधानाध्यापक वेलचन्द पाटीदार सहित अधिकारीयो कि उपस्थिती में आयोजित हुई । बैठक में उपखण्ड अधिकारी राठौड ने उपखण्ड स्तर पर हर्षे उल्लास से मनाने को लेकर बैठक व्यवस्था,पानी,लाईट,सम्मान पत्र,बेरिकेंट,बैठक व्यवस्था व बच्चो द्वारा परेड व अन्य सांस्कृतिक आयोजन को लेकर विभिन्न विभाग को कार्य वितरण करते हुए जिम्मेदारीया दी गई साथ ही सभी से अच्छी तरह से कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर सुझाव मांगे गये। बैठक में प्रधानाचार्य वेलचन्द पाटीदार ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तृत की व आभार शारीरिक शिक्षक हरीशचन्द्र पाटीदार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी,पालिका कर्मी रोशन व्यास,विद्युत विभाग के अयन लोकेश भटेवरा, कई निजी व राजकीय विद्यालय व विभागो के अधिकारी उपस्थिती रहे।

Exit mobile version