24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पूनर्वास कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर परिसर में सुभाष बस्ती में भारतीय नववर्ष मनाए जाने को लेकर शाम को हुई। बैठक नववर्ष समिति के अध्यक्ष जयन्तीलाल मोची, किशोर भट्ट, मनोज दीक्षित एवं प्रकाश व्यास के अतिथ्य में हुई। बैठक में गणेश मंदिर प्रांगण, माताजी मंदिर प्रांगण में रंगोली के साथ दीपकों के साथ महाआरती की जाएगी। आयोजन में कॉलोनीवासियों का सयोग लिया जाएगा। नवरात्रि में नौ दिन तक मंडल की ओर से नीम का रस की प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक व्यवस्था की गई है। 19 मार्च को सुबह मंदिर परिसर में नीम रस और शाम 7 बजे महाआरती होगी। सदस्यों ने कॉलोनीवासियों से परिवार के साथ भाग लेने का आह्वान किया। प्रत्येक परिवार से 5-5 दीपक आरती के लिए थाली साथ में लाने का आग्रह किया है। बैठक में आग्रह किया कि भारतीय नववर्ष पर घरों को रोशनी से सजाने, घरों पर पताका लगाने एवं घरों को दीपक से सजाने को कहा। इस अवसर पर मोहन पटेल, मदन मेहता, विरेन्द्रसिंह राव, अनिल पण्ड्या, दीपक मेहता, राहुल पंचाल, रमेश वैष्णव,मनोज जोशी, कन्हैयालाल पंचाल, राहुल पटेल उपस्थित रहे।
भारतीय नववर्ष मनाए जाने को लेकर हुई बैठक

Advertisements
