24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पुनर्वास कॉलोनी सावरकर बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन की बैठक पंचदेव मंदिर परिसर मे गुरूवार शाम को हुई। बैठक अध्यक्ष करणसिंह चौहान,संयोजक विमलेश द्विवेदी के नेतृत्व में ब्लॉक सी व बी, कानड़ कुआं, नेमीनाथ नगर, श्रीराम नगर के लोगों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि सम्मेलन को लेकर जागरुकता वाहन रैली रविवार प्रात:11 बजे बी ब्लॉक स्थित गणेश मन्दिर से प्रारंभ होगी। रैली बी ब्लॉक एवं सी ब्लॉक, नेमिनाथ नगर, श्रीराम नगर, कानड़ कुआं से होकर होली चौक पर समापन होगा। बैठक में बताया कि 22 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे पुनर्वास कॉलोनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विराट हिन्दू सम्मेलन व कानड़ कुआं की भजन मंड़ली की ओर से भजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर पत्रक का विमोचन किया। इस अवसर पर गौरीशंकर कुलखन्ध्या, महिपालसिंह सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

Advertisements
