उदयपुर। दिसंबर माह में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रा सुगम बनाने हेतु बड़ी पहल की है। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने 60 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के कुल 151 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि त्योहारों के बाद भी यात्री आवागमन में वृद्धि जारी है, जिसे देखते हुए विभिन्न प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ राजस्थान सहित उदयपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। उदयपुर से चलने वाली ट्रेनों में भी कोच बढ़े उदयपुर को सीधे प्रभावित करने वाली कई ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा बढ़ाई गई है— दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय (20473/20474)दिल्ली से 1–15 दिसम्बर व उदयपुर से 2–16 दिसम्बर तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। उदयपुर सिटी–जयपुर–उदयपुर सिटी (12991/12992)पूरे दिसंबर माह में 2 द्वितीय कुर्सीयान तथा 1 साधारण श्रेणी डिब्बा जोड़ा जाएगा। जयपुर–उदयपुर सिटी–जयपुर (09721/09722)1–31 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 साधारण श्रेणी कोच बढ़ेंगे। उदयपुर सिटी–असारवा–उदयपुर सिटी (20987/20988)1–31 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 साधारण श्रेणी डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये सभी बढ़ोतरी पर्यटकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा यात्रियों और आगामी विवाह समारोहों में बढ़ती यात्राओं को ध्यान में रखकर की गई है। राजस्थान के प्रमुख रूटों पर भी बढ़ोतरी जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर और हनुमानगढ़ से चलने वाली अनेक महत्वपूर्ण ट्रेनों में एसी, स्लीपर और साधारण श्रेणी के कोचों की बढ़ोतरी की गई है। इनमें प्रमुख रूट इस प्रकार हैं— लालगढ़–दिल्ली सराय (22471/22472) – 2 साधारण कोच हनुमानगढ़–दादर (14707/14708) – 1 थर्ड एसी जयपुर–जोधपुर (22977/22978) – 1 फर्स्ट मय सेकंड एसी, 1 थर्ड एसी अजमेर–अमृतसर (19611/19614 व 19613/19612) – 1 स्लीपर अजमेर–बान्द्रा स्पेशल, अजमेर–सोलापुर स्पेशल – स्लीपर कोच बढ़ोतरी मदार–कोलकाता (19608/19607) – 1 सेकंड एसी अजमेर–दिल्ली जनशताब्दी (12065/12066) – 2 एसी चेयरकार + 1 चेयरकार जयपुर–दिल्ली कैंट (19701/19702) – 1 स्लीपर जोधपुर–इंदौर, जोधपुर–वाराणसी, जोधपुर–दादर – एसी/स्लीपर/जनरल कोच बीकानेर–हरिद्वार, बीकानेर–अमृतसर, बीकानेर–मिरज, बीकानेर–बान्द्रा, बीकानेर–कोलकाता – विभिन्न श्रेणियों में बढ़ोतरी श्रीगंगानगर–अंबाला, श्रीगंगानगर–तिरुच्चिरापल्ली – एसी व स्लीपर कोच जयपुर–बठिंडा, हिसार–जयपुर, मथुरा–सवाई माधोपुर – साधारण डिब्बों में वृद्धि रेवाड़ी–फुलेरा, रेवाड़ी–हिसार, फुलेरा–जयपुर – बड़ी संख्या में जनरल कोच वृद्धि विवाह सीजन और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखकर निर्णय रेलवे का यह कदम राजस्थान के प्रमुख हिस्सों—उदयपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर—में दिसंबर माह में बढ़ने वाले यात्री दबाव को संभालने में मददगार साबित होगा।इस अवधि में पर्यटन अपने चरम पर होता है और राज्यभर में विवाह समारोहों की भी बड़ी संख्या रहती है। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों के लिए सीट उपलब्धता बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी। रेलवे ने की अपील रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा योजना बनाते समय आरक्षण की अद्यतन स्थिति की अवश्य जांच करें। अतिरिक्त डिब्बों के चलते कई ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे यात्रा और भी आसान हो सकेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चचेरी बहन की शादी में आई नवविवाहिता प्रेमी से बोली—तुम्हारे साथ रहूंगी, घर नहीं जाउंगी, प्रेमी ने कर दी निर्मम हत्या कमला पसंद ग्रुप से जुड़ा बड़ा मामला: मालिक की बहू ने फांसी लगाकर जान दी, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप