24 News Update उदयपुर। घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में खेरवाड़ा स्थित आदिनाथ एंटरप्राइजेस पर सतर्कता दल ने छापा मारकर 9 घरेलू गैस सिलेंडर और गैस ट्रांसफर में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए।जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर गठित तहसील स्तरीय सतर्कता दल—जिसमें तहसीलदार, पुलिस निरीक्षक, प्रवर्तन अधिकारी और ऑयल कंपनी के विक्रय अधिकारी शामिल हैं—द्वारा यह कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी (ग्रामीण) मनीष भटनागर के निर्देशन में मनाली भट्ट और दीपिका रोत ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर अवैध भंडारण व रिफिलिंग पकड़ी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रमेश मीणा भी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की किसी भी सूचना को जिला कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम, संबंधित प्रवर्तन अधिकारी या रसद विभाग तक तुरंत पहुंचाएं, ताकि समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भगवा रंग में सराबोर उदयपुर: नवसंवत्सर की अगवानी में सड़कों पर उतरा आस्था और उत्सव का कारवां गीतांजलि हॉस्पिटल पर बड़ा आरोप : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से मौत, कोर्ट के आदेश पर FIR, सविना थाने और एसपी पर अनदेखी का आरोप