24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 07 किलोग्राम अफीम के पौधे तथा 0.576 किलोग्राम अफीम जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस थाना मांडवा और पुलिस थाना फतहनगर की टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई।महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर तथा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मांडवा और फतहनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर मादक पदार्थ बरामद किए।मांडवा थाना क्षेत्र में कार्रवाईथानाधिकारी मांडवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव आम्बा, सामोली में एक खेत में दबिश दी। यहां बेर के पेड़ के नीचे अवैध रूप से लगाए गए अफीम के पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से करीब 07 किलोग्राम अफीम के पौधे जब्त किए। इस मामले में प्रकरण संख्या 24/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। फतहनगर थाना क्षेत्र में आरोपी गिरफ्तारवहीं दूसरी ओर फतहनगर थाना पुलिस ने अवैध अफीम का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 0.576 किलोग्राम अफीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतनलाल पुत्र छोगालाल निवासी मुनगठिया, थाना आकोला, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह अफीम कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में मादक पदार्थों के संभावित नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती और तस्करी को रोकने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सायरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार उदयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई: 8 हुक्का जब्त, संचालक गिरफ्तार