24 News Update उदयपुर | जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेशनल हाईवे 48 पर कागदर आवासीय विद्यालय के पास से एक Hyundai ALCAZAR कार (RJ27 CD 2344) में परिवहन की जा रही करीब ₹4 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार शराब ले जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद उसमें सवार आरोपी मौके से कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को मौके से अलग-अलग ब्रांड के कुल 46 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल व वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
टीम में रहे ये अधिकारी शामिल
इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले व सहयोगी टीम सदस्य इस प्रकार रहे –
श्यामसुंदर (सहायक उप निरीक्षक – विशेष भूमिका)
विनोद कुमार (हेड कांस्टेबल)
दशरथ सिंह (कांस्टेबल)
महेंद्र स्वामी (कांस्टेबल, चालक)
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.