उदयपुर। शहर में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उदयपुर पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना सविना की टीम ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (MDMA) की तस्करी के मामले में एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो शहर में ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार OGBOLU JOSEPH TOBECHUKWU उर्फ जॉय (30) मूल रूप से बिरनिन केब्बी, नाइजीरिया का निवासी है और वर्तमान में उदयपुर के गुप्तेश्वर नगर क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी को थाना हिरणमगरी में दर्ज प्रकरण संख्या 72/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस थाना हिरणमगरी ने गायत्री नगर, सेक्टर-5 निवासी आरोपी प्रांजल उर्फ रमेश को 4.48 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ नाइजीरियन नागरिक जॉय से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने सविना क्षेत्र में दबिश देकर विदेशी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी का पूरा नाम OGBOLU JOSEPH TOBECHUKWU, पिता डॉ. ईजेकियल ओग्बोलू है। वह पहले नाइजीरिया के सरकारी रेजिडेंस एरिया, जोस रोड, बिरनिन केब्बी में रहता था और फिलहाल उदयपुर के गुप्तेश्वर नगर में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से एमडीएमए की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और उसके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वह कब से शहर में नशे का कारोबार कर रहा था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और मामले में आगे की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 मार्च को भव्य रूप में मनाई जाएगी भव्य धुरन्धर होली पार्टी सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्म हिस्ट्रीशीटर इनायत पिंजारा गिरफ्तार, मुकदमा उठाने और फिरौती के लिए दे रहा था जान से मारने की धमकी