सुरज वर्मा24 News Update शाहपुरा. क्षेत्र के खामोर गांव के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मजदूरों से भरी एक वेन सरसों की बोरियों से लदी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं उसमें सवार महिलाओं को हल्की चोटें आईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार वेन में खेतों में काम करने जा रही महिला मजदूर सवार थीं। इसी दौरान पालियाखेड़ा से सरसों लेकर पिकअप केकड़ी मंडी जा रही थी खामोर डाबला रोड पर तेजाजी चौक के नजदीक विकट मोड पर सामने से आ रही सरसों की बोरियों से भरी पिकअप से वेन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरन्त सूचना पर समाजसेवी बलवंत सिंह आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।हादसे में वेन में सवार कुछ महिलाओं को हल्की चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता सुचारू किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी राजस्थान ने की ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा; नए पदाधिकारियों को सौंपी ज़िम्मेदारी संतों का आशीर्वाद समाज और राजनीति को देता है नई दिशा,कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी नेता नरेन्द्र कुमार रैगर व कार्यकर्ताओं ने संत श्री रामदयाल महाराज से लिया आशीर्वाद