– महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का पांचवां दिवस सेवा कार्य को समर्पित– सेवा कार्य : भोजन वितरण – पांच स्थानों पर फूड ड्राइव का आयोजन आज– श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला का पांचवां दिन24 News Update उदयपुर। सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में पांचवें दिन सोमवार को संभाग के सबसे बड़े हॉस्पीटल महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल एवं बिस्किट वितरण किया गया।परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में भारतीय जैन संघटना यूथ विंग द्वारा आयोजित सेवा कार्य के तहत स्वर्गीय मदनलाल मारु की स्मृति में सुनील-ऋतु मारु की ओर से महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड, आर्थोपेडिक वार्ड, आई वार्ड, न्यूरोलॉजी वार्ड, जनरल वार्ड, चाइल्ड वार्ड, सर्जिकल वार्ड व ट्रोमा वार्ड में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरण किया गया। साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी गई। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद एसीडी जिला न्यायाधीश संदीप कौर ने महावीर जैन परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।उक्त आयोजन में मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत, बीजेएस यूथ विंग के जय चौधरी, यश परमार, आयुष वक्तावत, भाविन कच्छारा, लवनीश महात्मा, प्रखर चौधरी, श्री महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया, भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, सुनील मारू, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल सिंघवी, ऋतु मारू, भारती जैन आदि मौजूद रहे।– सेवा कार्य : भोजन वितरण – पांच स्थानों पर फूड ड्राइव का आयोजन आजयुथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना व महामंत्री भाविन कच्छारा ने संयुक्त रूप से बताया कि महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में भारतीय जैन संघटना युथ विंग द्वारा एक साथ 5 अलग-अलग स्थानों पर फूड ड्राइव का आयोजन होगा। जिसमें सेवा कार्य के तहत शहर के संजीवनी दिव्यांग छात्रावास सेक्टर 6, अपना घर आश्रम बेदला, तारा संस्थान सेक्टर 14, आशाधाम आश्रम मल्लातलाई, प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय मल्लातलाई में 750 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 21 घरेलू सिलेंडर व 2 मशीनें जब्त माहेश्वरी महिला गौरव संगठन ने गाजे-बाजे के साथ निकाली गणगौर ईसर की सवारी- माहेश्वरी महिला गौरव संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न