Site icon 24 News Update

लवकुश इंडोर स्टेडियम में गूंजा दमखम, विशाल प्रजापत स्ट्रांग मैन और मानसी रावत स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर घोषित

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में लवकुश इंडोर स्टेडियम में आयोजित 14वीं उदयपुर जिला सीनियर एवं मास्टर पुरुष-महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विशाल प्रजापत को स्ट्रांग मैन ऑफ उदयपुर और मानसी रावत को स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका माउंट आबू के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विजय साहू एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद्र व्यास थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने की। प्रारंभ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू एवं जयेश कामोया ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सुनील आचार्य ने इस अवसर पर अगले वर्ष माउंट आबू में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक भूपेंद्र व्यास, बुशरा सुल्तान और गौरव साहू रहे। जिला क्रीड़ा परिषद की पर्यवेक्षक एवं वेटलिफ्टिंग कोच धापू लोहार भी मौजूद रहीं। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
पुरुष वर्ग:
59 किग्रा में मोहित भट्ट प्रथम।
66 किग्रा में मोहम्मद ओवैश प्रथम, रुपेश बरांडा द्वितीय, हर्ष राज कुमावत तृतीय।
74 किग्रा में जयेश कामोया प्रथम, यश कुमार कलाल द्वितीय, सोहन नलवाया तृतीय।
83 किग्रा में प्रियांश सालवी प्रथम।
93 किग्रा में विशाल प्रजापत प्रथम, मोबिन अहमद द्वितीय, सयेद लारैब अली तृतीय।
105 किग्रा में मोहम्मद फाहिम प्रथम, लक्षित कुमावत द्वितीय।
मास्टर वर्ग 74 किग्रा में सोहन नलवाया प्रथम रहे।

महिला वर्ग:
47 किग्रा में मानसी रावत प्रथम।
52 किग्रा में धापू लोहार प्रथम।
63 किग्रा में कशिश सिसोदिया प्रथम, धानी साहू द्वितीय।
69 किग्रा में मीमांशा जोशी प्रथम।
76 किग्रा में दीप शिखा मुखोपाध्याय प्रथम।
84 किग्रा में प्राची खूबचंदानी प्रथम।
84 किग्रा से अधिक में दिशा सिसोदिया प्रथम।
मास्टर वर्ग 84 किग्रा में प्राची खूबचंदानी प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया गया, जो उदयपुर में ही 14 और 15 फरवरी को होने वाली 14वीं राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Exit mobile version