Site icon 24 News Update

सागवाड़ा मे भगवान चन्द्रप्रभु व पारसनाथ जन्म कल्याणक श्रद्धा से मनाया

Advertisements

24 News Update सागवाडा. सागवाडा नगर के श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर मे सोमवार को प्रातः मूलनायक आठवे तीर्थंकर चन्द्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया गया मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कपिल पंचोरी ने बताया कि इस अवसर पर सोमवार को प्रातः मूलनायक चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिमा पर स्वर्ण कलश से जलाभिषेक एवम विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा आशीष , अतुल , कुसुमकान्त देवडिया परिवार द्वारा तथा 23 वे तीर्थंकर पारसनाथ भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा विमला राजेन्द्र कुमार दोसी तथा मध्य सभा मण्डप में स्थापित चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा बिहारी लाल पालविया द्वारा की गयी राजेन्द्र पंचोरी द्वारा दूध से अभिषेक किया गया निखिल नोगामिया द्वारा श्री फल वधेरा गया इसके बाद महिला मण्डल द्वारा श्री चन्द्रप्रभु विधान के तहत 48 अष्ट द्रव्य युक्त चढ़ाकर भगवान की महापूजा की गयी कार्यक्रम के अन्त में आरती उतारी गयी इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्यार्जन किया

Exit mobile version