24 News Update सागवाड़ा। नगर के निकट्वर्ती गामडा ब्राहा्रणिया विद्या निकेतन में संस्कृत दिवस पर संस्कृत सप्ताह का समापन किया गया ।
समापन वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश सुथार मुख्य आतिथ्य व समिति अध्यक्ष दीपसिंह चौहान विशिष्ट अतिथि में मनाया गया। प्रारम्भ में अतिथियो ने दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वन्दना की गई । अतिथि परिचय प्रधानाचार्य विशाल जैन ने कराया व स्वागत दीपसिंह चौहान ने किया। संस्कृत सप्ताह का प्रतिवेदन संस्कृत प्रभारी भारत शर्मा ने प्रस्तुत किया । बालकों द्वारा सुभाषित, गीत,कथा की प्रस्तुत दी गई।बालकों द्वारा बनाई गई भित्ति पत्रिका का अवलोकन अतिथि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रकाश सुथार ने कहा कि सभी भाषाओं की जननी संस्कृत को ही माना गया है क्योंकि सभी भाषाओं का उदभव इसी भाषा से हुआ है जितने भी ग्रंथ लिखे गए वह सब संस्कृत में ही लिखे गए हैं अत: संस्कृत भाषा को सीखना बहुत जरुरी है। संचालन प्रवीणा जोशी व आभार दीपसिंह चौहान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने बालको की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाईचारे का संदेश दिया। बालिका शिक्षा प्रमुख मोहिता जोशी के सानिध्य में बालिकाओं द्वारा राखी बनाओ व मेहंदी लगाओ की कार्यशाला की गई । इस अवसर पर ममता चौहान,पुरणनाथ रावल, धर्मिष्ठा सिसोदिया, प्रेरणा जोशी,नेहा पाटीदार उपस्थित थे।
विद्यालय में नन्ने मुन्ने बालक बालिकाओं ने संस्कृत सप्ताह मनाया

Advertisements
