Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पिपली चौक में कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर बुधवार को परंपरा के तहत भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन हुआ।
पंडित जयदेव शुक्ला के मंत्रोच्चार के बीच यजमान एडवोकेट मयंक नारायणलाल दोसी, अर्चना, गोपाल दोसी तथा शीतल दोसी ने भगवान सत्यनारायण तथा विष्णु की पूजा-अर्चना की।
पंडित ने कहा कि देव दिवाली पर सत्यनारायण की कथा का आयोजन एवं श्रवण शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन देवताओं द्वारा जीत का उत्सव मनाया जाता है। कथा श्रवण से देवताओं की कृपा का पात्र बनकर सभी कष्टों का नाश होता है तथा जीवन में खुशहाली और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
इस अवसर पर अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

