24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर के तत्वावधान में स्वर्गीय सुन्दरसिंह भण्डारी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य व्याख्यान माला एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह का आयोजन 22 जून को सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, उदयपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार दोपहर 3.30 बजे से प्रारंभ होगा।इस आयोजन का विषय “राष्ट्र निर्माण में स्व. भण्डारी जी एवं डॉ. मुखर्जी का विशिष्ट योगदान“ निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल बाबाजी होंगे। समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए 16 विशिष्टजनों को उनके सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले विशिष्टजन में मोहनलाल छीपा (उदयपुर), रोशनलाल जैन (उदयपुर),लोकेश सिंह शेखावत (जोधपुर), उमाशंकर शर्मा (उदयपुर), अमरसिंह सांखला (उदयपुर), मोहनराम चौधरी (नागौर), ओमप्रकाश सारास्वत (चुरू),जगदीश प्रसाद शर्मा ’पिलानी’ (झुंझुनूं), द्वारकाप्रसाद पालीवाल (चित्तौड़गढ़), ओमप्रकाश पालीवाल (बांसवाड़ा), सुभाषचंद बहेड़िया (भीलवाड़ा), ताराचंद सारास्वत (बीकानेर), कुंज विहारी बिलिया (बूंदी),निर्मल कुमार सकलेचा (इरालावाड़), घनश्याम तिवाड़ी (जयपुर),सत्यनारायण गुप्ता (झालावाड़), कैलाशचंद्र शर्मा (जयपुर), सुमन श्रृंगी (कोटा) शामिल हैं।ट्रस्ट के अध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, महामंत्री उमाशंकर शर्मा एवं कोषाध्यक्ष ताराचंद जैन ने ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य इन दो राष्ट्रनायकों के विचारों और कार्यों को जनमानस तक पहुंचाकर समाज में देशप्रेम, मूल्यबोध और राष्ट्रनिर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में रातभर झमाझम बारिश: दूधतलाई प्रवेश द्वार से गिरा मलबा, कई इलाकों में पेड़ गिरे, गोगुंदा और झाड़ोल में सबसे अधिक वर्षा दर्ज इस्कॉन रथयात्रा के पूर्व होगी जगन्नाथ कथा, प्रातः 9 बजे से विभिन्न मार्गो से रथ खीचेगें शहरवासी