24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान दिवस पर नगरपालिका द्वारा स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया, जिसमें आसपुर मार्ग पर स्थित मसानिया तालाब से विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। राज्य सरकार के आदेशानुसार राजस्थान दिवस पर आयोजित स्वच्छता सप्ताह के तहत शनिवार प्रातः जनप्रतिनिधि, नेता, पदाधिकारी व अधिकारियों ने अपने हाथों में झाड़ू थामकर फोटो खिंचवाकर शुभारंभ की औपचारिक कार्यवाही पूरी की। आखिर सफाई कर्मियों ने सफाई की, लेकिन फोटो तो नेता, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के ही लगे। वास्तविक कार्य करने वाले कर्मियों के फोटो नहीं भेजे गए।
पालिका द्वारा 14 से 19 मार्च 2026 तक नगर में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ पूर्व सांसद कनकमल कटारा के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी के विशिष्ट आतिथ्य में शनिवार को नगर के मसानिया तालाब परिसर से विशेष सफाई अभियान चलाकर किया गया।
नगरपालिका सागवाड़ा के प्रशासक उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण के निर्देशन में आयोजित अभियान के अंतर्गत नगर के जनप्रतिनिधि, नगर की आम जनता एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा मसानिया तालाब के आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किया गया। इस दौरान तालाब परिसर में फैले कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
पूर्व सांसद कटारा ने नगर की जनता को कचरा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की गाड़ियों में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके गाड़ी में डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा इससे होने वाली हानिकारक बीमारियों के बारे में जागरूक किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पटेल ने जनता को जागरूक करने के लिए स्वच्छता का संदेश दिया।
अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं जल स्रोतों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए गाड़ी नहीं आने पर शिकायत दर्ज करने के लिए दिलीप पाटीदार (एमआईएस स्वच्छ भारत मिशन) 9521543068 तथा नालियों की सफाई, रोड की सफाई, लाइट की शिकायत दर्ज करने के लिए नगरपालिका का हेल्पलाइन नंबर 02966-251344 जारी किया गया, जिसमें आप अपनी शिकायत दर्ज कर उसका निस्तारण करा सकते हैं।
नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें तथा कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सके।
भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, भाजपा महामंत्री राधाकृष्ण टेलर्स, उपाध्यक्ष कांतीलाल खटीक, मांगीलाल डामोर, मुकेश तिवारी, प्रकाश खटीक, जगदीश मोची, नयन कटारा, सफाई निरीक्षक अक्षय सेवक, दिलीप पाटीदार (एमआईएस स्वच्छ भारत), प्रकाश जमादार, किशोर जमादार, पालिका सफाई कर्मी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading