24 News Update Udaipur। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल (अंडर-19 छात्रा) प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर नागपुर (महाराष्ट्र) से लौटने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेडवास की छात्रा कृष्णा सोलंकी पुत्री श्री शांति लाल सोलंकी और विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री नरपत सिंह राठौड़ का गांव बेडवास में हर्षोल्लास के साथ पगड़ी और माला उपरणा पहना कर स्वागत किया गया।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक नागपुर में आयोजित हुई, जिसमें कृष्णा सोलंकी ने कक्षा 19 वर्ष छात्रा के रूप में भाग लेकर नेशनल लेवल का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी कर छात्रा ने विद्यालय, गांव एवं जिले का नाम रोशन किया।
बस स्टैंड बेडवास से ढोल नगाड़े और आतिश बाजी करते हुए घर तक पहुंचाया । संस्था प्रधान भगवत सिंह झाला, शारीरिक शिक्षक एवं कोच नरपत सिंह राठौड़, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
संस्था प्रधान ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के खेल प्रबंधन एवं कोच नरपत सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन को दिया और कहा कि विद्यालय का खेल मैनेजमेंट विद्यार्थियों को निरंतर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने कृष्णा सोलंकी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता से लौटने पर कृष्णा सोलंकी का भव्य स्वागत

Advertisements
