24 News Up[date उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में देर रात चाकू से हमला करने की वारदात सामने आई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना कुम्भा नगर सेक्टर-4 हिरणमगरी की है। प्रार्थी अनिकेत टांक पुत्र मनीष कुमार टांक, जो मूल रूप से जहाजपुर (भीलवाड़ा) के निवासी हैं और वर्तमान में कुम्भा नगर में रह रहे हैं, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस संबंध में हिरणमगरी थाने में प्रकरण संख्या 120/2026 धारा 115(2), 126(2), 109(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 2 अप्रैल को शाम करीब 7:15 बजे हुई, जबकि रिपोर्ट रात 11:51 बजे दर्ज की गई। मामले की जांच थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 घंटे में बदला फैसला, ढाई लाख सपनों पर ‘न्याय’ का ब्रेक, कोर्ट के यू-टर्न से अभ्यर्थियों में आक्रोश सुखेर से मोटरसाइकिल चोरी, चित्रकूटनगर से अज्ञात बदमाश बाइक ले उड़े, मामला दर्ज