24 News Update नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है। यह निर्णय पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा को देखते हुए लिया गया है। पिछले दो सप्ताह में बांग्लादेश में चार हिंदुओं की हत्या की घटनाएं सामने आने के बाद भारत में इस मामले पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इन्हीं घटनाओं के मद्देनज़र IPL में मुस्तफिजुर रहमान की भागीदारी पर सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट गलियारों तक विरोध तेज हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने KKR प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मौजूदा परिस्थितियों में मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किया जाए। इसके बाद KKR ने सभी आंतरिक प्रक्रियाएं और आपसी विचार-विमर्श पूरा कर यह फैसला लिया। KKR ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी आधिकारिक बयान में कहा कि BCCI के निर्देशों के अनुपालन में मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज किया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि IPL नियमों के तहत फ्रेंचाइजी को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुनने की अनुमति दे दी गई है, जिसकी जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि हालिया घटनाक्रमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बोर्ड ने हालात का आकलन कर यह निर्णय लिया और फ्रेंचाइजी को आवश्यक विकल्प चुनने की छूट दी है। गौरतलब है कि IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation BCCI का बड़ा फैसला: KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के बीच IPL खेलने का हो रहा था विरोध लुई ब्रेल की 217वीं जयंती पर सेवा, संवेदना और संकल्प, समिधा संस्थान ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन