24 News update उदयपुर, 28 जुलाई। नीति आयोग की ओर से देशभर में चयनित आकांक्षी ब्लॉकों में संचालित संपूर्णता अभियान के तहत उदयपुर जिले के खेरवाड़ा ब्लॉक ने शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया है। यह सम्मान सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदान किया। समारोह में मुख्य सचिव सुधांश पंत भी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर श्री नमित मेहता के निर्देशन में खेरवाड़ा ब्लॉक ने स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और कृषि से जुड़े 6 निर्धारित मापदण्डों पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए यह सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री ने मुख्य आयोजना अधिकारी महावीर प्रसाद, विकास अधिकारी महेश लौहार और संपूर्णता अभियान से जुड़ी टीम को मंच पर सम्मानित किया।

क्या है संपूर्णता अभियान?

मुख्य आयोजना अधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि नीति आयोग ने देश के अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्रों के चिन्हित ब्लॉकों को आकांक्षी ब्लॉक घोषित किया है, जहां केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर समेकित विकास के लिए विशेष प्रयास करती हैं। राजस्थान के पांच जिलों के 17 ब्लॉक इस श्रेणी में आते हैं, जिनमें खेरवाड़ा भी शामिल है।

इन ब्लॉकों में 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक चलने वाले संपूर्णता अभियान में 6 प्रमुख क्षेत्रों— स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और वित्तीय समावेशन— में 100% लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य था।
खेरवाड़ा ब्लॉक ने जिला प्रशासन की सक्रिय मॉनिटरिंग और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की टीम भावना से यह शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की।

1 अगस्त को खेरवाड़ा में जिला स्तरीय समारोह

मुख्य आयोजना अधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त को खेरवाड़ा में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला कलक्टर श्री नमित मेहता मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading