24 News Update उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तुलसीदास जी की सराय डबोक एयरपोर्ट रोड मे निर्माणाधीन श्री श्याम मन्दिर प्रांगण मे 12 अप्रैल शनिवार को सायंकाल 7 बजे से प्रभु ईच्छा तक हनुमान जयन्ति के अवसर पर खाटूश्याम कीर्तन होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि जयपुर से भारत मे जाने पहचाने भजन गायक निशा दत्त गोविंद शर्मा बालाजी और श्याम भजनो की प्रस्तुती देने आ रहे है। खाटूधाम नगरी से सुविख्यात अजहर अली अपनी मधुर आवाज से श्याम बाबा को रिझाने प्रथम बार आ रहे है। इनके अलावा अन्य भजन गायक : अनिल आनन्द शर्मा, जमनाशंकर, योगेश सैनी, इतिशा गोयल, सुनन्दा चौबीसा,रजनीश मानसी शर्मा, पंकज भण्डारी,प्रतीक माहेश्वरी, रितु श्रीमाली आदि भी भजनो से हाजिरि लगायेंगे। खेतान के अनुसार पाण्डाल मे अधिक से अधिक भक्त बैठकर भजनो का आनन्द ले सके, व्यवस्था की जा रही है। हिमांशु साउण्ड की मधुर ध्वनि, नीमच से उमेश म्यूजिकल ग्रुप, श्रृंगार दरबार सजाने के लिए साँवरिया डेकोरेटर जयपुर से आयेगें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री मंशापूर्ण हनुमान महाआरती के लिए दिया डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को निमंत्रण उदयपुर सीआईडी जोन के चार अधिकारी जयपुर में हुए सम्मानित