Site icon 24 News Update

खाकी का खेल उत्सव: भीलवाड़ा में शुरू हुई अजमेर रेंज पुलिस की स्पोर्ट्स जंग

Advertisements

24 News Update भीलवाड़ा में 28 मार्च 2026 को भीलवाड़ा पुलिस लाइन शनिवार को खेल और जोश के रंग में रंग गई, जब अजमेर रेंज की 27वीं पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का जोशीला आगाज़ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में पुलिस जवान मैदान में अपनी ताकत, फुर्ती और टीम स्पिरिट का दम दिखाएंगे।प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रूपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल पुलिस जीवन का अहम हिस्सा हैं, जो उन्हें हर चुनौती के लिए तैयार रखते हैं।इस स्पोर्ट्स महाकुंभ में अजमेर रेंज के कई जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें टोंक, डीडवाना-कुचामन, ब्यावर, नागौर और भीलवाड़ा शामिल हैं। मैदान में कबड्डी, फुटबॉल और हॉकी जैसे मुकाबलों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।शुरुआती समारोह में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा पुलिस का घुड़सवारी प्रदर्शन। घोड़ों की शानदार चाल, अनुशासन और तालमेल ने कार्यक्रम में रोमांच भर दिया और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।कार्यक्रम में रेंज आईजी राजेंद्र सिंह चौधरी और भीलवाडा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
अब सभी की नजरें आने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां खाकी वर्दी में खिलाड़ी मैदान में जीत के लिए पूरी ताकत झोंकते नजर आएंगे।

Exit mobile version