24 News Update उदयपुर। भारतीय रेल द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक (15 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को कानपुर सेंट्रल से सुबह 08:15 बजे रवाना होकर मंगलवार को 05:45 बजे असारवा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक (15 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को असारवा से सुबह 08:55 बजे रवाना होकर बुधवार को 07:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान, 5 सामान्य श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों के लिए शुरू हुई कानपुर सेंट्रल-असारवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Advertisements
