24 News Update भीलवाडा. डॉ.अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान में जयपुर पश्चिम क्षेत्र से कमलेश कुमार झंगिणीयां को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति सोसायटी के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) द्वारा की गई।सोसायटी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर विश्वास जताया कि कमलेश कुमार झंगिणीयां के अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में सामाजिक, शैक्षणिक और जनहित से जुड़े कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।
सोसायटी लंबे समय से डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रचार-प्रसार, सामाजिक न्याय और जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत है। ऐसे में यह नियुक्ति संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
इस मनोनयन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। सभी ने नव नियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के कमलेश कुमार झंगिणीयां बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Advertisements
