24 News Update Udaipur. मकर संक्रांति को लेकर जैन सोशल ग्रुप अनंता जे एस जी अनंता ने सपेटिया स्थित गोकुल गार्डन में खेलो अनंता का आयोजन किया जिसमे मुख्य रूप से शतरंज,केरम,लूडो तथा बॉक्स क्रिकेट खेले गए।
खेलो अनंता का शुभारम्भ सभी अनंता खिलाड़ियों की शानदार परेड से हुआ। जिसकी सलामी मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत,सचिव आशुतोष सिसोदिया,जे एस जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर सी मेहता तथा भूतपूर्व चेयरमैन एवं परामर्शदाता मोहन बोहरा द्वारा ली गई ।
अध्यक्ष विनोद चपलोत ने बताया कि खेलों का शुभारम्भ चेयरमैन अरुण मांडोत द्वारा क्रिकेट की एक बॉल खेल कर की गई। खेलों अनंता के यह खेल अति आनंददायक,मनोरंजक एवं बन्धुत्व से प्रेम से सरोबार रहा ।
सचिव अरुण कटारिया ने बताया कि शतरंज खेल में प्रथम विशाल मेहता तथा द्वितीय भावना कच्छारा रही, केरम खेल में विनोद पगारिया एवं प्रदीप बाबेल की जोड़ी प्रथम तथा मुकेश मेहता एवं संगीता मेहता की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही,लूडो खेल में मुकेश मेहता प्रथम तथा चन्द्रप्रभा मोदी द्वितीय स्थान पर रही ।
उपाध्यक्ष महेश नाहर ने बताया बॉक्स क्रिकेट में मेन ऑफ़ दी मैच का खिताब अनिल नागोटा ने जीता तथा टीम विशाल मेहता ने विजय पताका फहराई। टीम विशाल मेहता में महेश नाहर,योगेश सेठ,विनोद पगारिया,विनोद चपलोत,अनिल मानवता,अनिल नागोटा,कल्पना बया,राजकुमारी जैन,आभा बाफना तथा राजेश बाफना थे ।
संयुक्त सचिव ललित ने बताया कि सभी विजयी खिलाड़ियों को बेज पहना कर सम्मानित किया गया ।
कोषाध्यक्ष सुंदर तलेटिया के अनुसार खेलो अनंता के खेल प्रभारी यशवंत बाफना तथा शतरंज के लोकेश तलेसरा,लूडो के कल्पना बया एवं कल्पना धर्मावत,केरम के योगेश सेठ एवम सन्दीप दोषी तथा अनिल सेठ एवं अनिल नागोटा थे । कार्यक्रम का संचालन सोनिका सिंघवी ने किया ।
कार्यक्रम में गजेन्द्र जोधावत,तेज सिंह मोदी,अनिल सेठिया,रमेश वगेरिया,अजित जैन,अनिल हिंगड़, सुशील शाह,महेंद्र जैन तथा लगभग सभी दम्पति सदस्य उपस्थित रहे ।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading