24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में उदयपुर जिले में हाईवे पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिकी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और थाना सविना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर श्री उमेश ओझा के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक (प्रभारी डीएसटी) श्याम सिंह रत्नू तथा थानाधिकारी थाना सविना अजय सिंह ने किया।
पुलिस ने बताया कि 22 जून को दो अलग-अलग जगहों पर गश्त के दौरान कार्रवाई कर करीब 5 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। पहले प्रकरण में आरोपी सद्दाम खान पुत्र ईस्तियाक निवासी वर्मा कॉलोनी, थाना सविना, उदयपुर के कब्जे से 3.42 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं, दूसरे मामले में आरोपी सोहनलाल उर्फ कालु पुत्र मोहनलाल निवासी नया घर, गोवर्धनविलास, उदयपुर के कब्जे से 1.211 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। दोनों मामलों में थाना सविना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में सम्मिलित पुलिस टीम :

जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) : श्री श्याम सिंह रत्नू, पुलिस निरीक्षक (टीम प्रभारी) श्री विक्रम सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री जगदीश, हैड कांस्टेबल श्री योगेश, हैड कांस्टेबल श्री गणेश, हैड कांस्टेबल श्री करतार, हैड कांस्टेबल श्री हितेन्द्र, हैड कांस्टेबल श्री भंवरलाल, हैड कांस्टेबल श्री जितेन्द्र, कांस्टेबल श्री सुमेर, कांस्टेबल श्री शक्ति सिंह, कांस्टेबल श्री सुमित, कांस्टेबल
श्री चन्द्र कुमार, कांस्टेबल
थाना सविना पुलिस टीम : श्री अजय सिंह, थानाधिकारी श्री लादुराम, उप निरीक्षक
श्री विक्रम सिंह, कांस्टेबल श्री आनंद, कांस्टेबल श्री लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्री सतपाल सिंह, कांस्टेबल श्री छगनलाल, कांस्टेबल श्री मनोज, कांस्टेबल पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading