24 News Update जोधपुर। रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर–केएसआर बेंगलुरू–जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा को बड़ा अपग्रेड दिया गया है। अब यह रेलसेवा एक्सप्रेस के स्थान पर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित की जाएगी, साथ ही इसके ट्रेन नंबर भी परिवर्तित किए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि वर्तमान में संचालित गाड़ी संख्या 16507 जोधपुर–केएसआर बेंगलुरू एक्सप्रेस को 26 फरवरी 2026 से जोधपुर से नये नंबर 20693 के साथ जोधपुर–केएसआर बेंगलुरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 16508 केएसआर बेंगलुरू–जोधपुर एक्सप्रेस को 23 फरवरी 2026 से केएसआर बेंगलुरू से नये नंबर 20694 के साथ केएसआर बेंगलुरू–जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल होने से यात्रा समय में सुधार के साथ यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पूर्व नये ट्रेन नंबरों का ध्यान रखें।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.