24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। औद्योगिक विकास के साथ ग्रामीण उत्थान का संतुलित मॉडल तैयार करने की दिशा में जेके सीमेंट वक्र्स ने अहम पहल की है। कंपनी ने अपने “आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट” की शुरुआत करते हुए कारुण्डा विद्यालय में सोलर आरओ प्लांट स्थापित कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रोजेक्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया और सह प्रबंध निदेशक माधवकृष्ण सिंघानिया की परिकल्पना पर आधारित है, जिसे भारत केयर एनजीओ के माध्यम से CSR फंड से क्रियान्वित किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक चंद कृपलानी ने फीता काटकर सोलर आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जे.के. सीमेंट ने हमेशा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई है और उद्योग के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पुलिस उपाधीक्षक बद्रीलाल राव, पूर्व प्रधान अशोक जाट और राजेंद्र सिंह शक्तावत सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान शिल्पा जायसवाल (कॉरपोरेट CSR हेड) ने बताया कि “आदर्श ग्राम” परियोजना का उद्देश्य एक ऐसे गांव का निर्माण करना है, जो अपने आप में विकास का उदाहरण बन सके। वहीं यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य गांव और शहर के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना है।
इस परियोजना के तहत अगले तीन वर्षों में गांव के समग्र विकास का विस्तृत खाका तैयार किया गया है। इसमें स्वच्छता और नाली निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वृक्षारोपण, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, तालाबों का सौंदर्यीकरण, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आंगनबाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण तथा PHC और CHC जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास शामिल है।
कार्यक्रम में कारुण्डा सरपंच रतनलाल भील, पूर्व सरपंच शंभूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में कारुण्डा और पिपलिया गड़िया के ग्रामीण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंपनी के टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, माइंस ऑपरेशन हेड राकेश शर्मा, आईआर हेड भुवनेश सिंह और CSR हेड राहुल कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
यह पहल केवल एक CSR गतिविधि नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास का एक ऐसा मॉडल प्रस्तुत करने का प्रयास है, जिसमें उद्योग, समाज और प्रशासन मिलकर विकास की नई दिशा तय करते नजर आ रहे हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading