24 News Update उदयपुर | पुलिस थाना झाड़ोल ने पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार तथा श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा और श्री विवेकसिंड, वृत्ताधिकारी वृत्त झाड़ोल के सुपरविजन में की गई।थाना झाड़ोल में दर्ज प्रकरण के अनुसार, दिनांक 18.01.2026 को प्रार्थी श्री हगजी पिता बदा, निवासी बुझा, पुलिस थाना बाघपुरा जिला उदयपुर ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी पुत्री प्यारी का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व पपुडा पिता कालु, निवासी गोदावाड़ा, ग्राम पंचायत दमाणा, तहसील झाड़ोल के साथ हुआ था। दंपती के चार संतानें हैं। कुछ समय पूर्व आरोपी पति द्वारा दूसरी महिला को पत्नी बनाकर घर लाने के कारण मृतका प्यारी नाराज होकर अपने पीहर गांव बुझा आ गई थी। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अपने बच्चों से मिलने के लिए 13.01.2026 को प्यारी पुनः अपने ससुराल गांव गोदावाड़ा गई थी। इसके बाद 17.01.2026 को परिजनों को सूचना मिली कि प्यारी की हत्या कर दी गई है और उसे झाड़ोल पुलिस द्वारा ले जाया गया है। परिजनों के झाड़ोल थाने पहुंचने पर जानकारी मिली कि 16.01.2026 को प्यारी और उसका पति पपुडा गांव कंथारिया आए थे और वापस जाते समय रास्ते में आरोपी पति ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।इस रिपोर्ट पर पुलिस थाना झाड़ोल में प्रकरण संख्या 16/2026, धारा 103 (1) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी पपुडा उर्फ पप्पूलाल पिता कालु, निवासी गोदावाड़ा, थाना फलासिया, जिला उदयपुर को डिटेन कर गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।गिरफ्तार आरोपी:पपुडा उर्फ पप्पूलाल पिता कालु, निवासी गोदावाड़ा, फलासिया, उदयपुर। पुलिस टीम (प्रभारी व सदस्य): श्री फैलीराम मीणा – थानाधिकारी, झाड़ोल श्री शंकरलाल डोडियार – सहायक उप निरीक्षक श्री बालकृष्ण – कांस्टेबल 2414 श्री ओमप्रकाश – कांस्टेबल 1173श्री सुभाषचंद्र मीणा – कांस्टेबल 3124श्री रौनक – कांस्टेबल 1693श्री लक्ष्मीलाल – कांस्टेबल 3043 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सवीना फल–सब्जी मंडी में SMY युवाज की बैठक, 25 को रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू (हिन्द) की राज्य व ज़िला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन