Udaipur। शहर के नजदीकी कस्बे Kurabad में शनिवार देर रात बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक ज्वेलरी शॉप में करीब 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने की डकैती को अंजाम दे दिया। वारदात की अनुमानित कीमत करीब 1.80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि घटना कुराबड़ थाने से महज 150 मीटर दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

3 घंटे तक करते रहे रैकी, फिर देर रात धावा

जानकारी के अनुसार सदर बाजार स्थित “मोहित ज्वैलर्स” दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक अशोक सोनी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 2 बजे 6 से 7 नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसपैठ की। इससे पहले वे करीब 2 से 3 घंटे तक आसपास की गलियों में घूमकर रैकी करते रहे, जिसकी तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।

फुटेज में बदमाशों को हाथों में डंडे और अन्य औजार लिए हुए देखा गया है। सभी ने चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्लव्ज पहन रखे थे ताकि पहचान छिपाई जा सके।

CCTV तोड़ा, DVR भी ले गए

चोरों ने दुकान के अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात के पुख्ता सबूत न मिल सकें। इसके अलावा घर में लगा बिजली मीटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बावजूद आसपास की दुकानों में लगे कैमरों में कुछ फुटेज सामने आए हैं, जिनमें बदमाशों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

कट्टों में भरकर ले गए चांदी-सोना

बदमाश दुकान के अंदर रखी करीब 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना कट्टों में भरकर ले गए। वारदात के बाद दुकान पूरी तरह खाली मिली। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने रात की पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

व्यापारी बोले—अगर गश्त होती तो चोरी रुक सकती थी

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बदमाश करीब 2–3 घंटे तक गलियों में घूमते रहे, लेकिन किसी भी पुलिस गश्ती दल की मौजूदगी नजर नहीं आई। उनका आरोप है कि अगर नियमित गश्त होती तो इतनी बड़ी वारदात को रोका जा सकता था।

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी गोपाल चंदेल और थानाधिकारी तेजू सिंह पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

ज्वेलर सदमे में, बोले—चोरों में पुलिस का डर खत्म

पीड़ित ज्वेलर अशोक सोनी ने बताया कि वे उदयपुर से रोज कुराबड़ दुकान पर आते-जाते हैं। दुकान के ऊपर किराएदार रहते हैं, लेकिन वे भी पिछले कुछ दिनों से बाहर थे। बदमाशों ने इसी मौके का फायदा उठाया।

सोनी ने कहा—
“चोरों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा। थाने के इतने पास इतनी बड़ी डकैती होना बहुत चिंता की बात है।”

पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि गिरोह ने पहले से इलाके की रेकी कर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading