Site icon 24 News Update

जयपुर ने दोनों वर्गों में जीता 72वां राजस्थान राज्य सीनियर कबड्डी चैम्पियनशिप

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिला कबड्डी संघ उदयपुर के आयोजन में आज गांधी ग्राउंड पर संपन्न हुई 72वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जयपुर टीम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। राजस्थान पुलिस टीम दोनों वर्गों में उपविजेता रही।
पुरुष वर्ग के फाइनल में जयपुर ने राजस्थान पुलिस को 9 अंकों से हराया, जबकि महिला वर्ग में जयपुर की टीम ने राजस्थान पुलिस को 5 अंकों से पराजित कर विजेता बनी।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांति लाल चपलोत, पूर्व महापौर युधिष्ठिर कुमावत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दिनेश श्रीमाली, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा देहात के पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने की।
आयोजन समिति के चेयरमैन प्रमोद सामर, जालमचंद जैन और जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा ने अतिथियों का मेवाड़ी पाग एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। तकनीकी समिति के सत्यनारायण सिंह गहलोत और श्यामसुंदर शर्मा को विशेष सम्मानित किया गया।
जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा ने अगले वर्ष उदयपुर में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। आयोजन सचिव जालमचंद जैन ने शहर में नई कबड्डी अकादमी खोलने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की।
सचिव मुकेश जैन ने बताया कि सेमीफाइनल में पुरुष वर्ग में जयपुर ने सीकर को 11 अंकों से, राजस्थान पुलिस ने अलवर को 13 अंकों से हराया। महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस ने राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की टीम को 25 अंकों से हराया, जबकि जयपुर ने सीकर को 13 अंकों से पराजित किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश चित्तोड़ा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

समापन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि मिट्टी से जुड़ा हुआ यह खेल आज नवीनतम तकनीकी के साथ देश-विदेश में काफ़ी लोकप्रिय है, जिसमे भारत शीर्ष स्थान पर है, गहलोत ने पूरे देश में कब्बड्डी प्रतियोगिता आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ी महिला पुरुषों ने कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रो-कब्बड्डी के लोकप्रिय खिलाड़ी दिए है , सफल आयोजन के लिए उदयपुर का आभार व्यक्त किया l

50 से अधिक टीम मैनेजर, कोच का अध्यक्ष गहलोत ने सभी का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया ।

प्रतियोगिता में प्रताप, भामाशाह, भीलू राणा, पद्मिनी, हाडी रानी, पन्ना धाय कप से राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया ।

अंत में ध्वजावतरण के साथ ध्वज को प्रमोद सामर, जालम चंद जैन, भंवर सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह खनूजा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गहलोत को सम्मान पूर्वक पुनः भेट किया

Exit mobile version