24 News Update उदयपुर। संविधानिक मूल्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित जय संविधान “बातचीत” कार्यक्रम ने उदयपुर में नई ऊर्जा भरी। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा पहली बार उदयपुर पहुंचे, जहां उनका एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट इज़हार हुसैन ने आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम का फोकस आदिवासी अंचलों में युवा कांग्रेस की पैठ मजबूत करने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर रहा। संवाद के दौरान संगठनात्मक विस्तार, बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूती, और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, युवा कांग्रेस में अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के युवाओं की प्रभावी भागीदारी को लेकर भी गंभीर विमर्श हुआ।राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुधिंदर मूंड, प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा और पूर्व राज्य मंत्री सीताराम लांबा विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने जय संविधान “बातचीत” कार्यक्रम को युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय से जोड़ने की एक सार्थक पहल बताया।आर्किटेक्ट इज़हार हुसैन ने कहा कि युवा कांग्रेस संविधान की आत्मा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के युवाओं को संगठन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। देहात अध्यक्ष बालू भील, कुशलेश चौधरी, शक्ति सिंह झाला और भेरू गायरी को बधाई दी गई। इस दौरान एनएसयूआई उपाध्यक्ष अमान ख़ान, रिज़वान हुसैन, महासचिव मोहम्मद साहिल, विशाल माली, अब्दुल रऊफ सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर बना नानचाकू का रणक्षेत्र: पहली राजस्थान राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में कौशल, अनुशासन और पदकों की बरसात स्वास्थ्य शिविर में 400 लोगों ने उठाया फायदा, नि:शुल्क जांच और दवाइयों का मिला लाभ