Site icon 24 News Update

इस्काॅन मन्दिर पाटोत्सव मे 3 दिवसीय श्री ब्रह्मोत्सवम का होगा आयोजन, गीता जयन्ती पर सम्पूर्ण भगवद् गीता का होगा पाठ

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के गगूंकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर का तृतीय पाटोत्सव को तीन दिवसीय श्री ब्रह्मोत्सवम् के रूप मे मनाया जायेगा। इस्काॅन अध्यक्ष मायापुर वासी दास ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा जी को तीन वर्ष पूर्व गीता जयन्ती पर बड़े धूमधाम से विराजित किया था। उसी उपलक्ष्य मे 8,10 एंव 11 दिसम्बर को तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे तीन दिवसीय ब्रह्मोत्सवम् के अन्तर्गत प्रातःकाल 8 बजे एंव सायंकाल पांच बजे से भजन कीर्तन छप्पन भोग प्रसाद आरती के अलावा वृन्दावन से पधार रहे पूज्य श्री भक्ति प्रचार परिव्राजक स्वामी महाराज तथा पूज्य श्री भक्ति केवल गोपेन्द्र कृष्ण स्वामी महाराज के श्रीमुख से विशेष कथा का श्रवणपान होगा। 11 दिसम्बर गीता जयन्ती को प्रातः 8 बजे से सामुहिक सस्वर सम्पूर्ण भगवत् गीता पाठ का आयोजन होगा। तीनो दिन सभी भक्तो के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

Exit mobile version