24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा ज़िले में भारत के संविधान निर्माता बी.आर अम्बेडकर के विचारों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर भीलवाड़ा जिले में सामाजिक जागरूकता की एक नई पहल शुरू हुई है।भीम आर्मी ज़िला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा द्वारा जिलेभर में बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में शिक्षा, समानता व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान शुरू किया गया है।जानकारी के अनुसार भीम आर्मी ज़िला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा द्वारा भीलवाड़ा जिले के ककरोलिया घाटी क्षेत्र में बाबा साहेब की भव्य मूर्ति स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इस पहल के माध्यम से न केवल बाबा साहेब के संघर्ष और उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा, बल्कि समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
भीम आर्मी ज़िला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा ने बताया कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके द्वारा दिए गए संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा जिले की हर तहसील और पंचायत समिति स्तर पर बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित करने का संकल्प लिया गया है।इस पहल को लेकर क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।लोगों का मानना है कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने से समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह अभियान पूरे जिले में सफल होता है तो यह आने वाले समय में एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले सकता है और नई पीढ़ी को बाबा साहेब के संघर्ष, संविधान और उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलती रहेगी। अतः सभी से अनुरोध किया है कि आर्थिक सहयोग राशि करके कार्यक्रम को सफल बनाएं
बाबा साहेब के सिद्धांतों से प्रेरित होकर भीलवाड़ा जिले में जागी सामाजिक क्रांति हर तहसील व पंचायत समिति में बाबा साहेब की मूर्ति लगाने का लिया संकल्प, ककरोलिया घाटी से होगी शुरुआत

Advertisements
