24 News Update उदयपुर। उदयपुर में सामाजिक सरोकार की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान द्वारा लावारिस और आर्थिक रूप से असहाय परिवारों के परिजनों की अस्थियों के विसर्जन के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में संस्थान की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संस्थापक लाला सालवी ने की।संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि कई परिवार ऐसे होते हैं जो आर्थिक या अन्य कारणों से अपने परिजनों की अस्थियों को हरिद्वार ले जाकर विसर्जित नहीं कर पाते। ऐसे परिवारों की मदद के उद्देश्य से संस्थान ने यह पहल शुरू की है। इसके तहत इच्छुक परिवारों से संपर्क कर उनकी अस्थियां एकत्रित कर हरिद्वार में विधि-विधान से विसर्जन कराया जाएगा।बैठक में संस्थान के जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी ने सुझाव दिया कि इस अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शहर के श्मशान स्थलों और मंदिरों के बाहर सूचना बैनर लगाए जाएं, ताकि जरूरतमंद परिवार संस्थान से संपर्क कर सकें।बैठक में संस्थान के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें शेर सिंह राठौड़, नरेंद्र मनौती, खुशलेन्द्र कुमावत, तीर्थ पाल, सुनील अहीर, नारायण चंदेरिया, प्रीतम सिंह, ओम सेन, सतीश सालवी और प्रेमराज माली सहित अन्य सदस्य शामिल थे।संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य असहाय परिवारों को धार्मिक परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग देना और समाज में सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिना चेतावनी वाले तंबाकू उत्पादों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 हजार से अधिक सिगरेट और 11 हुक्के जब्त फिजियो फेस्ट-2026 की रंगारंग शुरुआत: राजस्थानी-पंजाबी धुनों पर थिरके विद्यार्थी, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान