24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नगर निगम ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर चिपकाने के कारण तीन फर्मों को नोटिस दिया है। निगम सख्ती करते हुए पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाएगी। नगर निगम आयुक्त आईएएस राम प्रकाश ने बताया कि उदयपुर शहर में किसी भी सार्वजनिक/राजकीय संपत्ति पर बैनर एवं पोस्टर नहीं चिपकाने हेतु अपील की गई थी एवं सख्त कार्रवाई करने की भी हिदायत दी गई थी। लेकिन निगम की अपील को नजरअंदाज करते हुए फिर से 3 प्रतिष्ठानों ने सार्वजनिक एवं राजकीय संपत्ति पर पोस्टर चिपकाए जिससे शहर की खूबसूरती बिगड़ रही है। शनिवार को सहेलियों की बाड़ी, फतह सागर मार्ग, रानी रोड, बर्ड पार्क मार्ग पर इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल, ड्रिंक्स एक्स चेंज नाइट क्लब, क्लब एलरो के पोस्टर चिपकाये हुए थे। इसको लेकर तीनों फर्मों को नोटिस जारी किया। यदि उक्त संबंधित फर्म द्वारा नोटिस की पालना नहीं की जाती है तो उनके खिलाफ नगर निगम द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इन धाराओं में होगी कार्यवाही।नगर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने बताया कि नगर निगम द्वारा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 द्वारा 297 क के तहत नोटिस जारी किया। संस्था या व्यक्ति विशेष द्वारा यदि नोटिस की पालना नही की जाती है तो निगम पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाएगा। निरीक्षक डांगी ने बताया कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 द्वारा 297 क के तहत प्रथम अपराध कारित करने पर एक वर्ष तक का कारावास के साथ न्यूनतम जुर्माना पांच हजार एवं अधिकतम दस हजार तक या दोनो से दण्डित किया जा सकता है, तथा पश्चातवर्ती अपराध कारित करने पर दो वर्ष तक कारावास अथवा न्युनतम दस हजार एवं अधिकतम बीस हजार जुर्माने तक या दोनो से दण्डित किया जा सकता है।अतः कोई भी संस्था या व्यक्ति नगर निगम क्षेत्र में स्तिथ राजकीय और सार्वजनिक संपत्ति पर बैनर पोस्टर या स्टीकर नही चिपकावे। वैसे इस कार्रवाई से लोगों में अब यह उम्मीद जगी है कि हर मौके पर ऐसा ही होगा। हालांकि कई बार कुछ अवसरों पर नेताओं व धार्मिक संगठनों को यह छूट मिल जाती है व वे मानचाही जगहों पर पोस्टर चस्पा कर देते हैं व उन्हें हटाते भी नहीं है। कई बार झंडियां भी लगाई जाती हैं जो महीनों तक यूं ही रहती हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस बार तीन दिन तक छाएगा नववर्ष का उल्लास, उदयपुर में नव वर्ष विक्रम संवत 2082 पर तीन दिवसीय आयोजनों की रहेगी धूम, पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियां आरंभ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों के तहत महाराणा प्रताप खेलगाँव में हुआ योगा प्रशिक्षण